फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेत में मिला नर कंकाल और कपड़े के दो टुकड़े, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बिहारीपुर मार्ग पर धर्मवीर सिंह के खेत हैं। धर्मवीर ने बताया कि नलकूप के पास झाड़ियों के पास नर कंकाल पड़ा मिला। पुलिस ने आकर उसे कब्जे में लिया। डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुरकलां गांव के जंगल में सरकारी नलकूप के पास झाड़ियों में नर कंकाल पड़ा हुआ मिला। वहां कपड़ों के टुकड़े भी मिले। पुलिस ने नर कंकाल व कपड़े के दो टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सरूरपुरकलां गांव के जंगल में बिहारीपुर मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास किसान धर्मवीर सिंह के खेत हैं। धर्मवीर ने बताया कि रविवार रात खेत में सिंचाई करने के लिए सरकारी नलकूप चलाने गया था। नलकूप के पास उगी झाड़ियों के पास से गुजरा तो वहां एक नर कंकाल पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई।

पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि नर कंकाल युवक का है या किसी युवती का है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह काफी पुराना था।
विज्ञापन


नर कंकाल के पास कपड़े के दो टुकड़े मिले हैं, उन्हें कब्जे में ले लिया है। पहचान कराने के लिए डीएनए सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आसपास के गांवों से गुमशुदा हुए लोगों के बारे में भी पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें