फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में ईंट भट्टे पर मजदूर को तीसरी मंजिल से फेंका, मौके पर ही मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में राजपुर खामपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूर यूसुफ को तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
मजदूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत  में राजपुर खामपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार रात एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान यूसुफ पुत्र रसीद के रूप में हुई है, जो गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

रात में यूसुफ का रुपये के लेनदेन को लेकर तीन लोगों से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान तीनों आरोपियों ने यूसुफ के साथ मारपीट की और उसे ईंट भट्ठे की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीओ विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें