सिर फूटने से घायल युवती। कई टांके आए।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत के गुराना गांव में पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करने गए सतेन्द्र, उसकी पत्नी वेदो, बेटी शिवानी व उसके दोनों बेटों शिवम व शुभम को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें शिवानी के सिर में 5 टांके, शिवम के हाथ में फैक्चर आया। सतेन्द्र के दांत टूट गए।
शिवानी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी अंगूरी के यहां पारिवारिक विवाद चल रहा था। झगड़े के दौरान अंगूरी के परिवार से कुछ लोग घर पर आए और झगड़े को शांत करने की बात कहने लगे। जैसे ही पिता सतेन्द्र, मां वेदो, भाई शिवम व शुभम के साथ में उनके घर पर झगड़े को शांत करने पहुंची तो, उन्होंने लाठी- डंडों से हमला कर दिया। सभी को गंभीर चोट लगी हैं।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को मौके पर भेजा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।