फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिजिटल क्राॅप सर्वे में बागपत को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल क्राॅप सर्वे में बागपत को मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के दस गांवों में कृषि विभाग की टीमों ने डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिसमें बागपत ने प्रदेश के 54 जिलों के समूह में तीसरा स्थान हासिल किया। डिजिटल सर्वे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई।
फसलों का सही आंकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने रबी और खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे कराने के आदेश दिये हैं। जिसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग को दी गई। जिसमें डिजिटल क्राॅप सर्वे के लिए जनपद के दस गांवों का चयन कर 4743 खेत चिह्नित किये गए। जिनकी सूची के आधार पर डिजिटल सर्वे कराया गया। सोमवार को अधिकारियों ने डिजिटल क्राॅप सर्वे पूर्ण कर लिया। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि बागपत जनपद को 54 जिलों के समूह में शामिल किया गया था। जिसमें डिजिटल क्राॅप सर्वे पूर्ण होने पर समूह में तीसरा स्थान हासिल किया गया। अब समूह के सुपरवाइजर डिजिटल क्राप सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर गाटा का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों में हुआ डिजिटल क्राॅप सर्वे
जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि जिले के अहमदशाहपुर पदड़ा, निबाली, पांची, कान्हड़, अचरजखेड़ा, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, नंगला, विनयपुर गांव में गन्ना, धान, ज्वार और जो की फसल का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें