फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में बागपत को प्रदेश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विकास कार्य कराने में बागपत को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शासन से सितंबर माह की रैंकिंग जारी करने पर बागपत को 240 अंकों में सबसे ज्यादा 237 अंक मिले है। इससे पहले भी बागपत कई बार टॉप थ्री में जगह बना चुका है, लेकिन इस बार पहला स्थान दिया गया है। डीएम राजकमल यादव ने आगे भी इस तरह ही बेहतर कार्य कराए जाने की बात कही है।
शासन से हर महीने योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने व विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तेजी से कराने पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, उद्यान विभाग, खादी ग्राम उद्योग, आपूर्ति विभाग, ऊर्जा निगम आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सितंबर माह में बागपत में शासन की योजनाओं पर जहां सबसे अच्छा कार्य हुआ। वहीं विकास कार्य भी काफी तेजी से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराए गए। इसपर ही शासन की रैंकिंग में बागपत को पहला स्थान मिला है। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी इस तरह ही बेहतर कार्य करते रहे, जिससे यह रैंकिंग आगे भी ऐसे ही बनी रही। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए और अधिकारी अपने कार्यालय में समस्या सुनने के साथ ही क्षेत्र में निकले।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं का हर किसी को मिले लाभ
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का पात्रों को लाभ जरूर मिलना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि शासन ने जितनी भी योजनाएं संचालित की हुई है, वह अधिकारियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचती है तो ऐसे में विशेष ध्यान रखना होगा कि उससे कोई वंचित नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें