फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पड़ोसी से झगड़े में बीचबचाव करने आये पिता को लगी गोली, घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 28 Feb 2023 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के रमाला थानाक्षेत्र  में पड़ोसियों से हुए झगड़े में बीच-बचाव करने  पहुंचा पिता गोली लगने से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रमाला थानाक्षेत्र के जिवाना गांव में पड़ोसियों से हुए झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे पिता को ही गोली लग गई। गोली लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि गली से भवन निर्माण सामग्री हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष के युवक अनुज ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल से गोली चला दी। इस दौरान बीच-बचाव मे आया आरोपी का पिता  ही पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिवाना गांव में चन्द्रपाल अपने मकान का निर्माण करा रहा है। मकान का लिंटर डलवाने के लिए उसने गली मे निर्माण सामग्री डाल दी। उसका पड़ोसी मंगलवार सुबह निर्माण सामग्री देखकर भड़क गया और चंद्रपाल के साथ गाली-गलौज करने लगा। चंद्रपाल का पुत्र अनुज पड़ोसी से भिड़ गया।

यह भी पढ़ें: समाज के दो रंग:  एक ने बुलेट के लिए तोड़ दी शादी तो दूसरे ने दुल्हन को माना दहेज, मेहमानों ने गाया राष्ट्रगान
विज्ञापन
विज्ञापन


बात गाली गलौज से मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्षों मे मारपीट शुरू हो गई तो आरोपी अनुज अपने घर से  पिस्टल उठा लाया ओर पड़ोसी पर गोली चला दी। तभी आरोपी का पिता बीच- बचाव के लिए आ गया और अपने पुत्र को रोकने लगा। लेकिन आरोपी अनुज ने गोली चला दी जो आरोपी के ही पिता के पैर मे लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी मे भर्ती कराया है। थाने मे अभी तक कोई तहरीर नही आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें