बागपत जनपद के राजपुर खामपुर गांव में रविवार की सुबह खेत मे काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे किसान और बैल की मौत हो गई। उधर जोनमान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के बिजली उपकरण जल गए।
जानकारी के अनुसार खामपुर गांव के रहने वाले किसान देवेंद्र (52) पुत्र टीकाराम रविवार की सुबह खेत मे पशुओं का चारा लेने गए थे।
बताया कि जब वह बैल-बुग्गी में पशुओं का चारा रख रहे थे। इस दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उनकी और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में गमगीन हो गया।
उधर जौनमाना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से संजय, विकास, आशु, प्रमोद समेत आसपास के कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों के अनुसार बिजली उपकरण तेज धमाके के साथ जल गए।