पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक कुबेर और स्क्रीन टच मोबाइल फोन व फोन की लीड भी मिली है। घटनास्थल के पास दो कब्र भी खुदी हुई मिली। इनमें एक बच्चे की और दूसरी बड़े आदमी की है। पुलिस ने उन्हें भी खंगाला, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। कब्र त्रिशूल से खोदी गई है। कब्र के पास एक डमरू भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका है।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। इसने घटनास्थल से बरामद हुए मृतक के मोबाइल और फोन, त्रिशूल और डमरू को कब्जे में ले लिया। सीओ विजय चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना के बारे में सुराग लगाने में जुटी है।
सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या करना दर्शाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने में जुटी है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।