फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सड़क पार कर रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचला, मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से तीखी नोंकझोंक

Sun, 27 Aug 2023 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में सड़क पार कर रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे डीसीएम चालक को बड़ौत में पुलिस ने पकड़ लिया। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो व जाम लगाते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क पार कर रहे कक्षा दूसरी के बच्चे को डीसीएम चालक ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ तीखी  नोंकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ लिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: खुब्बापुर की एकजुटता के दम पर गांव में शांति बहाल, पीड़ित से गले मिले सहपाठी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिजरौल गांव निवासी कपिल का नौ वर्षीय बच्चा अंकुर गांव में ही एक स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ता है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह बडौत-मुजफ्फरनगर सड़क किनारे खेल रहा था। 

इस दौरान जब है सड़क पार कर रहा था, तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से बड़ौत की ओर जा रहे डीसीएम चालक ने उसे कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ तीखी  नोंकझोंक हुई।

बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ लिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाकर शांत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें