फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर विवाद, महिला बोली- मेरी जमीन पर लगा रहे, हंगामे के बाद हटाई

Sun, 08 Mar 2026 01:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दोघट के तमेलागढ़ी गांव में खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगा दी। दिल्ली की महिला ने जमीन को अपना बताया। पुलिस ने आकर मूर्ति को हटवा दिया, जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
खाली जमीन पर लगाई मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोघट के तमेलागढ़ी गांव में खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा दी। शिकायत मिलने वहां आए पुलिसकर्मियों ने काम रुकवा दिया। इस पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खुद ही मूर्ति हटा ली।

विज्ञापन


तमेलागढ़ी गांव के बीच में खाली प्लॉट पर मूर्ति लगाए जाने की शिकायत दिल्ली में रहने वाली प्रतिमा ने की। उन्होंने जमीन को अपना बताया। पुलिसकर्मी मूर्ति लगाने का काम रुकवाने लगे तो लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन होने का दावा किया। इसको लेकर काफी देर तक वहां विवाद होता रहा। हंगामा कर रहे भीम आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी पकड़कर थाने ले गए। 
शुक्रवार शाम दोबारा मूर्ति लगाने का काम शुरू होने पर पुलिसकर्मी फिर से पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने प्रधान राजीव कुमार, आशीष आंबेडकर समेत अन्य लोगों को समझाया। मामला शांत होने पर लोगों ने खुद ही मूर्ति हटा ली। इसमें जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भूमि विवादित बताई जा रही है, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। आपसी सहमति से खुद ही मूर्ति हटा ली गई है। पकड़े गए दोनों युवकों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें