रटौल के खैला गांव में टीवी चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाते समय पांचवीं कक्षा की छात्रा गुड्डन (13) झुलस गई। दिल्ली के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
खैला गांव के रहने वाले मनोज की बेटी गुड्डन पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह बृहस्पतिवार देर रात घर में टीवी चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रही थी। तभी करंट लगने से गुड्डन दूर जाकर गिरी। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और उसे उठाकर पांची गांव के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने गुड्डन की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही गुड्डन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका गुड्डन पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी।
ऐसे बचाएं अपने बच्चों को
बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें। घर में कोई भी तार खुला न छोड़ें, उसमें प्लग लगाकर रखें। मोबाइल चार्ज करने के बाद चार्जर निकाल दें, उसे इलेक्ट्रोनिक बोर्ड में लगा न रहने दें। उसमें करंट प्रवाहित होता रहता है।