फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फार्म हाउस में बिहार के दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट, महिला से दुष्कर्म

Tue, 04 Jul 2023 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक फार्महाउस में रह रहे दंपती को निशाना बनाया। यहां पति पत्नी को अलग अलग कमरों में बंधक बनाकर लूटपाट की तो वहीं महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया। मामले कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे एक फार्म हाउस में सोमवार देर रात पांच बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई और महिला की जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला एक मजदूर दंपती अपने चार बच्चों के साथ पिछले चार महीने से मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे एक फार्म हाउस में रहकर मजदूरी कर रहा था। बताया कि सोमवार रात मजदूर दंपती फार्म हाउस में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे पांच बदमाश फार्म हाउस में घुसे और दंपती को बंधक बना लिया। जिसमें महिला को अलग और पति को दूसरे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

बदमाशों ने फार्म हाउस से नकदी, दो पंखे, तार समेत अन्य सामान लूट लिया। उधर अलग कमरे में बंधक बनाई गई महिला के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस अफसर दौड़ पड़े और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित दंपती के बयान दर्ज करने के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरी के लिए भेजा। इस मामले में

एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फार्म हाउस में लूटपाट हुई है। महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें