मुंबई में 21 से 24 नंबवर तक संपन्न हुई 12वीं महिला ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़ौत की बेटी व खिड़की गांव की बहू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक झटका है। जिसकी सूचना पर गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का सम्मान करने का निर्णय लिया है।
खेडकी गांव व हाल में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले बारू शर्मा की बेटी अंजली शर्मा ने रेलवे की तरफ से मुंबई में संपन्न हुई 12वीं महिला आल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में बागपत के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, दिल्ली व हरियाणा सहित कई जनपदों व राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
यह भी पढ़ें: MEERUT: मिल में आग लगते ही दूसरी मंजिल से कूदा चीफ इंजीनियर, दर्दनाक मौत
इस चैंपियनशिप में अंजलि शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक झटका और जनपद का नाम रोशन किया। कोच प्रदीप मलिक ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2014 में खेड़की गांव के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी सुरेंद्र शर्मा से हुई थी।
शादी से पहले ही अंजलि का चयन रेलवे विभाग में टीटी के पद पर चयन हो गया था। फिलहाल अंजलि की तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। अंजलि द्वारा पदक जीतने पर नगर व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर अंजलि का स्वागत करने का निर्णय लिया।