फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: छोटे भाई ने छीन लिया मोबाइल, तो कक्षा 11 की छात्रा ने खा लीं पैरासिटामॉल की 10 गोलियां, हुआ ये हाल

Fri, 11 Sep 2026 06:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

खेकड़ा कस्बे की एक कॉलोनी में 11 की छात्रा मोबाइल पर गाने सुन रही थी। तभी छोटा भाई आया और मोबाइल छीनकर बाहर खेलने चला गया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा में मोबाइल नहीं मिलने पर 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में रखी पैरासिटामॉल की 10 गोलियां निगल लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसका पता चलने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

विज्ञापन


कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार को मोबाइल में गाने सुन रही थी। तभी उसके छोटे भाई ने वहां आकर मोबाइल छीन लिया और बाहर लेकर चला गया। छात्रा ने मोबाइल वापस मांगा, लेकिन भाई ने नहीं दिया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। 
मां ने बताया कि छोटा भाई मोबाइल लेकर मैदान में खेलने चला गया। इससे क्षुब्ध बेटी ने घर में रखीं पैरासिटामॉल की गोली का पत्ता उठाया और 10 गोलियां निकालकर पानी से निगल गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसे उल्टी होने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी लेकर गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी आए और जानकारी हासिल कर चले गए। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि भाई-बहन में आपस में झगड़ा हो गया था। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें