फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : बैंक पर उत्पीड़न का आरोप लगा किसानों ने कर्मियों को बंधक बनाया, हाईवे पर जाम लगाया, धरने पर बैठे

Tue, 25 Jul 2023 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में बैंक पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। किसानों ने बैंक कर्मियों को बैंक के भीतर ही बंधक बना लिया। इसके बाद बागपत मेरठ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया।
विज्ञापन
farmer - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में मेरठ रोड स्थित कैनरा बैंक के कार्यालय में मंगलवार को पहुंचे किसानों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद किसानों ने बागपत मेरठ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद किसान बैंक के गेट पर अनिश्चिकालीन धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


शहर में ट्रेक्टर एजेंसी संचालक जितेंद्र ने बताया कि उसने सिंडिकेट बैंक की शाखा से एजेंसी के लिए लोन लिया था। जिसके बाद सिंडिकेट बैंक कैनरा में मर्ज हो गया। लोन चुकाने के लिए बैंक प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के साथ उनका 67.50 लाख रुपये जमा करने का समझौता हुआ। जिसे जमा कराने के लिए 90 दिन का समय निर्धारित किया गया। आरोप लगाया कि उसने 45.50 लाख रुपये जमा कर दिए, जिसे बैंक प्रबंधक ने लिखकर जमा कराया।

इसके बाद 12 अप्रैल को बाकी रकम जमा करने गया तो उस पर 83 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उसका मकान नीलाम करने की प्रक्रिया भी जल्दी पूरी कर दी और उसके ढाई करोड़ रुपये के मकान की नीलामी सिर्फ 91 लाख रुपये में छोड़ दी।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया औऱ समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। उधर पुलिस किसानों को समझाती रही। किसानों का धरना अभी बैंक में जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें