फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरूद्दीन का प्राचीन टीले से नहीं है कोई वास्ता नहीं : साध्वी प्राची

विज्ञापन
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करती साध्वी प्राची। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। साध्वी प्राची ने बरनावा गांव में प्राचीन टीले को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि बदरूद्दीन व फदरूद्दीन कौन लोग हैं ये। ये भारतीय संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं। इसका बरनावा के महाभारत काल के प्राचीन टीले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस स्थल को भव्य स्मारक बनाने की मांग की।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को नगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मेरी जन्मभूमि के पास ही बरनावा गांव में लाक्षागृह है। 40 साल पहले से मैं भी वहां गुफा देख रहीं हूं। हमने बाबर का नाम सुना, हुमायूं का नाम सुना अकबर का नाम सुना और औरंगजेब का नाम सुना, लेकिन अब ये बदरुद्दीन कहां से आ गया? प्राचीन टीले से बदरुद्दीन और फदरुद्दीन का कोई लेना देना नहीं है। बदरुद्दीन जैसे लोग भारत की संस्कृति को मिटाना चाहते हैं।
कहा कि महाभारत में प्राचीन टीले पर बने लाक्षागृह में बनी सुरंग से पांडव सुरक्षित निकले थे। इस बात का इतिहास भी साक्षी है और इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है। अदालत में हमारे साथ न्याय होगा। यह हमारी प्राचीन धरोहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि लाक्षागृह को भव्य स्मारक बनाया जाए और इसकी रक्षा और सुरक्षा पर सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें