बागपत। जिला अस्पताल में पिछले छह दिन से बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का एक उपकरण खराब होने के कारण लीवर और किडनी की जांच नहीं हो रही है। मंगलवार को उपकरण मिल गया है, अब मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर का इंतजार है।
जिला अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का बुधवार को उपकरण खराब हो गया था। उपकरण खराब होने से अस्पताल में पिछले छह दिन में लीवर, किडनी और कोलस्ट्रॉल की जांच नहीं हो रही थी। अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा था। उपकरण के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा था।
मंगलवार को शासन से जिला अस्पताल में उपकरण उपलब्ध करा दिया है, अब इंजीनियर का इंतजार है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उपकरण मिल गया है, बुधवार को इंजीनियर मशीन ठीक करने के लिए आएगा। मशीन ठीक होने पर अस्पताल में मरीजों की लीवर व किडनी की जांच शुरु कराई जाएगी। सीएमएस डॉ एसके चौधरी का कहना है कि मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर से बात हो गई है। बुधवार को मशीन ठीक हो जाएगी।