- 40 डिग्री पहुंचा तापमान, 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज धूप से लोगों का बुरा हाल हो रहा है तो लू के थपेड़ों से त्वचा झुलस रही है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी अगले कुछ दिन गर्मी बढ़ने की संभावना है।
पिछले तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को गर्म हवाएं भी शुरू हो गई। दिन भी तेज धूप और गर्म हवा में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। दिन भर 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवा में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने पर तेज बुखार और डायरिया होने की संभावना अधिक रहती है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है। उधर कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान ओर बढ़ने की संभावना है।
बढ़ जाता है बीमारी का खतरा
-सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि गर्मी में त्वचा इंफेक्शन, तेज बुखार, डायरिया, आंखों में जलन, खुजली की बीमारी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
ऐसे बरते सावधानी
-गर्मी में पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
-ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें
-पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें
-घर से निकलने समय सिर को ढककर निकले
-धूप में निकलने समय चश्मे का प्रयोग करें
-कटे-फटे फल और जंक फूड का सेवन करने से बचें
-लू लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले