बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। बीए, बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अबीर, गुलाल, फूल, कलश, दीये, कैंडल्स आदि का प्रयोग करके भगवान श्री गणेश, लक्ष्मी जी के आगमन पर शुभलाभ को दर्शाते हुए मोर की मनमोहक रंगोली सजाई। निर्णायक मंडल में डॉ गीता, डॉ. यशपाल सिंह ने बीएससी तृतीय वर्ष की तनु, दृष्टि यादव, अंकिता वर्मा, दीक्षा सैनी, गरिमा कौशिक, बुलबुल शर्मा आदि की रंगोली को प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं की रंगोली को द्वितीय व बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं की रंगोली को तृतीय स्थान दिया। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शाश्त्री ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, डॉ. संजीव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. साबरा, डॉ. आरती आदि उपस्थित रहे।