संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई।
आयोजित रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने हाउस अनुसार हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने अबीर, गुलाल, फूल-पत्तियों, कलश, दीये आदि का प्रयोग करके हैप्पी दीपावली व शुभलाभ को दर्शाते हुए मनमोहक रंगोली सजाई। निर्णायक मंडल में कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्रचार्य ड़ॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने चंद्रशेखर आजाद हाउस की हिमानी, खुशी, पलक द्वारा बनाई रंगोली को प्रथम, सुभाष चंद्र बोस हाउस की दीपांशी, तुलसी, हिमानी की रंगोली को द्वितीय व भगत सिंह हाउस की कशिश, अंशिका, शिवानी की रंगोली को तृतीय स्थान दिया।
प्रबंधक ने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि दीपावली अंधरे से उजाले की तरफ ले जाने का संदेश देने वाला त्योहार है। इस अवसर पर महासचिव डॉ. रवि पंवार, अमरीश, अश्वनी, सचिन ऋतु, नीतू पंवार, विनीता, नीतू राणा आदि उपस्थित रहे।