बिनौली। स्वयंसेवी संस्था मेरठ सेवा समाज की ओर स्वयंसेवकों ने कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता, कोरोनारोधी टीका और संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
बीडीओ राजीव कुमार ने अभियान को हरी झंडी दिखाई। स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के सिरसलगढ़, दरकावदा, फजलपुर, मुकीमपुरा आदि सहित कई गांवों में में ई-रिक्शा कैंपेन चलाया। ग्रामीणों को कोविड-19 वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संचारी व संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान समुदाय को डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया व बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी जागरूकता की गई। इस दौरान संस्था जिल्क़ समन्वयक दीपक कुमार, सचिव सचिन कुमार, अशोक कौशिक, कौटिल्य धामा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।