अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब की ओर से शुक्रवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब की ओर से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम स्थान पर, शौर्य त्यागी दूसरे स्थान पर रहा। स्लोगन लेखन में आरती यादव ने पहला और सलोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया गया था। उन्होंने कहा नेत्रों के बिना मानव का जीवन अधूरा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नेत्रदान के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। जिला का अंधता निवारण समिति के चेयरमैन एवं रेडक्रास समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता व लायंस क्लब के सचिव पंकज गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
स्कूल के संस्थापक तेजपाल प्रधान ने विद्यालय की ओर से अभिमन्यु गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को लायंस क्लब के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। मौके पर पूजा नेगी, प्रिया जैन, निशा चौहान, रविंद्र कुमार, संजय मौर्य, अवधेश शर्मा, प्रमोद धामा मौजूद रहे।