बागपत। सम्राट पृथ्वी डिग्री कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें एमए अंग्रेजी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या इंद्रा देवी ने बताया कि विवि की ओर से एमए अंग्रेजी की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। प्रज्ञा चौहान ने 78.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपा चौहान ने 75.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और काजल यादव 72.26 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर द्वितीय सेमेस्टर में काजल सिंह ने 79.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, वर्षा शर्मा ने 72.75 प्रतिशत और कोमल ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मौके पर प्रबंधक राजेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष प्रहलाद चौहान, सतीश सिंह, विकास जुयाल, अजय चौहान, अजय पाल चौहान, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. वरुण मौजूद रहे।