छपरौली कस्बे में जैन संतों का मंगल प्रवेश हुआ
छपरौली। कस्बे में बृहस्पतिवार को जैन संत आचार्य श्री 108 वसुनंदी महाराज के परम शिष्य ज्ञानानंद महाराज, संयमानंद महाराज, शिवानंद महाराज, प्रशमानंद महाराज ने कस्बे में मंगल प्रवेश किया।
मुनिश्री की आगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कस्बे की सीमा पर पहुंचकर उनका पाद प्रक्षालन और आरती के बाद बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। श्रद्धालु मुनियों को लेकर नगर भ्रमण करते हुए कस्बे के श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। मीडिया प्रभारी अमित जैन ने बताया कि कस्बे में श्रीजी का पंचकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर पीयूष जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, राहुल जैन, ब्रह्मचारी गौरव के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।