बालैनी के हिंडन नदी स्थित पुलिस चौकी के पास क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : BAGHPAT
चेकिंग कर रहे सिपाही व दो होमगार्डों को कुचलने का प्रयास
बागपत, बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हिंडन चेकपोस्ट पर सोमवार रात चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने एक सिपाही व दो होमगार्डों को कुचलने का प्रयास किया। जिन्हें टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उधर चालक कार छोड़कर भाग गया और घायलों का बालैनी के अस्पताल में उपचार कराया गया।
हिंडन चेक पोस्ट पर सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मी बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वहां तैनात सिपाही गजेंद्र, होमगार्ड गजराज व योगेंद्र ने बताया कि बागपत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार को उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रोकने के बजाय कार तेज दौड़ा दी और उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर, डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायल सिपाही व होमगार्डों का उपचार कराया गया। संवाद
घायल हुआ पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT
घायल हुआ पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT