फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से सोने की चेन लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गांधी रोड़ पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी के गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। चेन टूट कर जमीन पर गिर गई। विफल होने पर बदमाश फरार हो गए। दोघट कस्बा निवासी व्यापारी श्रीपाल वर्तमान में गांधी रोड पर अपने परिवार के साथ रहते है। शनिवार को वे किसी काम से पैदल ही गांधी रोड से होते हुए बाजार जा रहे थे। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के गेट के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। चेन टूटकर जमीन पर गिर गई। व्यापारी के शोर मचाने पर लोग उधर दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। सीओ का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें