फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से लूट का प्रयास, एक बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से लूट का प्रयास, एक बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

अमीनगर सराय। पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम कचहरी से अपने गांव ओगटी लौट रहे अधिवक्ता से लूटपाट का प्रयास किया गया। अधिवक्ता के शोर मचाने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। लोगोेें ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ओगटी गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुरजीत ढाका बृहस्पतिवार शाम कचहरी से घर लौट रहे थे। बताया कि जैसे ही दत्तनगर मार्ग पर संस्कार स्कूल के पास पहुंचे तो रास्ते में खड़े तीन बदमाशों ने अधिवक्ता को रोक लिया। अधिवक्ता का आरोप है कि रोकते ही बदमाशों ने मोबाइल व पर्स छीनने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। तभी वहां से गुजर रहे गांव के ही दो युवकों वहां आये तो बदमाश भागने लगे। जहां घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश राहुल रोशनगढ़ गांव का रहने वाला है। जिसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें