अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव में एक किशोरी अपने मामा के घर रहती है। बृहस्पतिवार को परिजन काम पर चले गए। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में कूद गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान किशोरी का मामा आ गया। उसने युवक की धुनाई कर उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले की महिलाओं ने युवक को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन किशोरी के मामा ने दरवाजा नहीं खोला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।