हमले मे घायल गांव बसी निवासी युवक कपिल शर्मा
- फोटो : KAHKRA
हमला कर युवक का सिर फोड़ा
बागपत, खेकड़ा। गांव बसी निवासी कपिल शर्मा सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से बागपत क्षेत्र के गांव महनवा में अपनी बहन के यहां जा रहा था। गांव महनवा अंडरपास के पास चार युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरोें के भागने के बाद उसने फोन पर परिजनों को सूचना दी। परिजन आए और कपिल को खेकड़ा कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।