फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में घर में घुसकर बोला हमला, घर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में घुसकर एक महिला व उसके परिजनों के साथ साथ मारपीट कर दी। घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया। उधर, बासौली गांव में भी चार लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बावली गांव की पट्टी देशू की रहने वाली इमरती देवी ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही अंकित व उसके भाई अनंत, मोनू व उसके भाई सोनू व जोनी से कहासुनी हो गई थी। 26 अक्तूबर की देर शाम आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए।
आरोपियों उसके परिजन के साथ मारपीट कर दी। उसे भी पीटा गया। घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया। आरोपी धमकी दे गए कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसे व उसके परिजन को जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इमरती देवी की तहरीर पर अंकित व अनंत पुत्र तेजवीर, मोनू व सोनू पुत्र जोनी, जोनी पुत्र जगपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, बासौली गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर को उपेंद्र, अक्षय, अजय व सागर ने उसके चाचा वेदप्रकाश के घर में घुसकर हमला बोल दिया। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में उसकी भाभी मोनिका, चचेरा भाई राजू, उसकी माता व बाबा घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दो पक्षों में चले लाठी डंडे, तीन गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली प्रभारीने बताया कि सिसाना गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनके बीच लाठी-डंडे चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसमें दोनों से शिवा, रवि, सोनी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें