बड़ौत (बागपत)। पिता की हत्या की पैरवी कर रहे बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले मेें पुलिस ने आरोपी युवक के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मलकपुर निवासी अशोक के पिता ऋषिपाल की हत्या का मुकदमा अदालत में चल रहा है। मामले में आरोपी जगत तोमर जमानत पर गांव में आया हुआ है। अशोक ने बताया कि 26 सितंबर को वह अपने भाई देवेंद्र के साथ खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में जगत तोमर ने उसे रास्ते में रोक लिया और अदालत में गवाही देनी पर जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आरोपी जगत तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।