फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विवाहिता और उसके साधू भाई पर हमला, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 May 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता और उसके साधू भाई पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें साधू ने दाढ़ी उखाड़ने का भी आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के सर्राफा बाजार की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटे का जन्म होने पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न शरू कर दिया गया। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह उसने अपने साधू भाई को बुलाया। आरोप लगाया कि पति रवि और जेठ प्रवीण गिरी ने उसके भाई पर भी हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें