फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हलालपुर में ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट व पथराव

Sat, 07 Sep 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हलालपुर गांव में बिजली बिल वसूलने गई टीम के साथ मारपीट की गई और वहां पथराव भी किया गया। इस मामले में छपरौली थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने भी टीम पर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम में अवर अभियंता अधिरेश कुमार, नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मचारी हलालपुर गांव में बिल वसूली के लिए गए थे। गांव में टीम आने की सूचना प्राप्त होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। आरोप है कि मौजूद ग्रामीणों में से ही कुछ लोगों ने पहले टीम के साथ अभद्रता की, फिर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने वाले ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस के गांव मेंं पहुंचने पर हमलावर वहां से भाग निकले। नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने छपरौली थाने पर तहरीर दी है।
- ग्रामीणों ने भी लगाया आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। उच्चाधिकारियों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान न होने तक बिजली का बिल जमा न करने पर सहमति बनी थी। लेकिन टीम आए दिन गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों का शोषण कर रही है। उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


वर्जन-
टीम गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने गई थी। जहां पर टीम के साथ मारपीट व पथराव किया गया। इस संबंध में नोडल अधिकारी ने छपरौली थाने पर तहरीर दी है। - सचिन कुमार, सहायक अभियंता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें