फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीजा-साले की हत्या में फरार 50 हजार के इनामी दीपक फुर्तीला की कुर्की

Mon, 30 Sep 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और गाजियाबाद नवीपुर के उसके साले कुलदीप की हत्या के मुकदमे में फरार 50 हजार के इनामी दीपक फुर्तीला की रविवार को पुलिस ने कुर्की कर ली। इस मामले में कई आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के नवीपुर के रहने वाले संदीप ने बताया कि दो अगस्त उसका बहनोई कविंद्र उसके पिता का हाल जानने के लिए घर आए थे। तभी खैला गांव का हरेंद्र अपने साथ दीपक पहलवान, गौतम जाटव निवासीगण खैला, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी व तीन अज्ञात युवकों के साथ पहुंचा और बहनोई कविंद्र और उसके भाई कुलदीप दोनों को अपने साथ ले आये। इसके बाद मंसूरपुर गांव के पास नलकूप पर लाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश हर्ष डौला, गौतम जाटव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया और योजना बनाने में शामिल काशीपुर के प्रदीप को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोहरे हत्याकांड में पचास हजार का इनामी बदमाश दीपक फुर्तीला फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस मामले में चांदीनगर पुलिस का कहना है कि पचास हजार के इनामी बदमाश के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें