फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाटर कूलर में नहीं लगवाए एटीएम, 25 लाख का घपला

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमीनगर सराय में तीन महीने पहले छोड़ा गया था ठेका तो ठेकेदार ने कर दिया खेल
विज्ञापन

-नगर पंचायत की पहली ही बैठक में पकड़ में आया मामला, ठेकेदार को नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमीनगर सराय की पहली ही बोर्ड बैठक में ठेका कंपनियों के घपले का खुलासा हो गया। जहां एटीएम वाले वाटर कूलर लगवाने का ठेका कंपनी को दिया गया और उसने साधारण वाटर कूलर लगवाकर 25 लाख रुपये का घपला कर डाला। अब मामला पकड़ में आने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं हो, उसके लिए अमीनगर सराय में सार्वजनिक जगहों पर एटीएम वाले वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसका ठेका एमएच एंटरप्राइजेट लिमिटेड लावड़ मेरठ को दिया गया। एटीएम वाले एक वाटर कूलर की कीमत पांच लाख रुपये थी और इस तरह से आठ वाटर कूलर लगवाने का ठेका 40 लाख रुपये में दिया गया था। लेकिन ठेका कंपनी ने साधारण वाटर कूलर लगा दिए, जिनकी एक की कीमत करीब दो लाख रुपये है। इस तरह करीब 25 लाख रुपये का घपला कर दिया गया।
विज्ञापन

कंपनी का खेल यहां तक ही नहीं रहा, बल्कि उसने भुगतान के लिए बिल लगा दिए। जब नई अध्यक्ष सुनीता मलिक की पहली बैठक में यह मामला आया और इसकी जांच कराई गई तो पूरे खेल का पता चल गया। अध्यक्ष सुनीता मलिक ने कंपनी को तीन दिन में एटीएम वाले वाटर कूलर लगाने के लिए अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी कराया है। अगर वह तीन दिन में उनको नहीं लगाता है तो उसकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
इन जगहों पर लगाए गए वाटर कूलर
अमीनगर सराय में चौकी के पास, लक्कड बाजार, फव्वारा चौक, जाहर मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, शीलचंद स्कूल के पास समेत आठ जगह वाटर कूलर लगाए गए थे। इन सभी जगह पर एटीएम वाले वाटर कूलर लगने थे, लेकिन वहां सामान्य वाटर कूलर लगाए गए।
वर्जन..........
मेरे सामने मामला आया तो इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि एटीएम वाले वाटर कूलर की जगह सामान्य वाटर कूलर लगाए गए है। कंपनी को नोटिस जारी कराया गया है और उसने ठेके के अनुसार कार्य नहीं किया तो उसे ब्लैक लिस्ट कराया जाएगा। सुनीता मलिक, अध्यक्ष नगर पंचायत अमीनगर सराय
विज्ञापन

कंपनी को नोटिस जारी किया गया है कि वह वाटर कूलर को एटीएम वाले लगाए। क्योंकि उसे ठेका उन वाटर कूलर का दिया गया था। अगर वह एटीएम वाले वाटर कूलर नहीं लगाते है तो कार्रवाई की जाएगी। वीरज त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अमीनगर सराय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें