अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. शिवपूजन ने अपनी पुरातन वैदिक संस्कृति को जानने और आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति को जानकर ही कल्याण संभव होगा। समाज में पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने की होड़ लगी है। हमारे देश की संस्कृति न केवल पुरातन है बल्कि वैज्ञानिक भी है।
उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। नई पीढ़ी भी पाश्चात्य संस्कृति को अपना रही है और इसी के चलते हमारा ह्रास हो रहा है। विश्व विख्यात आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने भजनों के माध्यम से वैदिक संस्कृति का पर प्रकाश डाला।
यज्ञ के यज्ञमान सुरेश जिंदल, चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार, अंकुर गोयल, संजय गोयल, श्रीपाल आर्य सपत्नीक रहे। समापन पर सभा अध्यक्ष जसपाल राणा का सुनील कुमार आर्य व रूपेश कुमार गुप्ता ने आर्य साहित्य देकर और पटका पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, आर्य भूषण आर्य, उप प्रधान श्रीपाल आर्य, संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व मंत्री संदीप आर्य मौजूद रहे।