बिनौली। दक्षिण कोरिया में हुई एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता साहिल और रजत पदक विजेता युविका चौधरी का रविवार को गांव में पहुंचने पर कार्यक्रमों में स्वागत किया।
अंगदपुर की आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज पर हुए कार्यक्रम में कोरिया में हुई 15वीं एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता युविका तोमर को मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, कोच अमित श्योराण व साथी निशानेबाजों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
उधर एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर हुए कार्यक्रम में चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता साहिल को कोच बिट्टू खान, हसन मलिक व साथी शूटरों ने स्वागत किया। मौके पर गौरव, मनदीप श्योराण, अपर्ण, आर्यन, चिराग शर्मा, अभिनव चौहान, किरणपाल सिंह मौजूद रहे।