संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगी।
सीएचसी में अधीक्षक डाॅ़ मसूद अनवर ने बताया कि दस अप्रैल से एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरुक करेंगी। सर्वे के दौरान बीमार जैसे क्षय राेगी, खांसी, सांस के मरीजों को चिह्नित करेगी। इस मौके पर मुदस्सर नजर, शशि चौधरी, ममता, पूनम, पवित्रा, सीमा, सुनीता, पूजा, बेबी मौजूद रही।