-कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शनिवार को कराई प्रतियोगिता
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक चौधरी नीरज कुमार ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष मनोज आर्य ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके। प्रतियोगिता में असद ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय व आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान मुनेश कुमारी, योगेंद्र शर्मा, राहुल कुमार, सचिन कुमार, सरिता शर्मा, रेखा, अंशिका आदि मौजूद रहे।