फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम होते ही मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काफी इंतजार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इससे दावेदारों में खलबली मच गई। नामांकन और मतदान के बीच सिर्फ दो दिन का समय दिया गया है। जिला प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीदवार आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र खरीदकर दोपहर बाद तीन बजे से कार्य समाप्ति तक जमा करा सकेंगे। नौ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। बागपत में छह ब्लाक प्रमुख पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद पर आरक्षण
बागपत ब्लॉक : अनुसूचित जाति महिला
बड़ौत ब्लॉक : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
खेकड़ा ब्लॉक : अन्य पिछड़ा वर्ग
छपरौली, बिनौली और पिलाना ब्लॉक : अनारक्षित
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का ब्योरा
ब्लाक सदस्य
बागपत 83
खेकड़ा 59
पिलाना 81
छपरौली 71
बड़ौत 110
बिनौली 101
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें