फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने की हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने की हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने की अपील
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बृहस्पतिवार को एआरटीओ बागपत सुभाष राजपूत ने तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तहसील कर्मियों और वहां काम के लिए आए लोगों से हेल्मेट पहनकर ही टू व्हीलर चलाने की अपील की। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन सुरक्षित रखने के लिए हम सबकों यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। जीवन सुरक्षित रखने के लिए टू व्हीलर पर पीछे बैठने वाले को भी हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बाइक स्टंट न करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी अपील की। कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटना के समय टक्कर के प्रभाव को अस्सी प्रतिशत कम कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें