फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एआरटीओ और उद्योग विभाग के अफसर कार्यालय में नहीं मिले, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ और उद्योग विभाग के कार्यालय में छापा मार दिया। जहां एआरटीओ और उद्योग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह साढ़े दस बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे। डीएम ने सभी का वेतन रोक दिया और नोटिस जारी कराकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग के कार्यालय में छापा मारा। जहां डीएम को उपायुक्त जिला उद्योग अर्चना तिवारी, सहायक आयुक्त स्वीटी उपाध्याय, नेहा, आशा, सगीर समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले और उपस्थिति पंजिका में उपायुक्त जिला उद्योग अर्चना तिवारी, सहायक आयुक्त स्वीटी उपाध्याय की उपस्थिति नहीं लगी मिली। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो वहां पर दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल लाइसेंस बनवाने के लिए अधिकारियों का इंतजार करता मिला, जबकि एआरटीओ अश्वनी कुमार राजपूत, पीटीओ संदीप जायसवाल, आरआई नीतू शर्मा, राजेंद्र प्रधान सहायक, राजेंद्र, राकेश, दिलीप, किशोर, प्रेमपाल सिंह, भारतलाल अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों का जनवरी का वेतन रोकने की कार्रवाई की और नोटिस जारी कराकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें