बड़ौत। लुहारी गांव के जंगल में लूट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को मुखबिर ने जानकारी दी कि लुहारी गांव के जंगल में तीन बदमाश तमंचे के साथ खड़े हुए हैं। वे आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पाकर वे कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेराबंदी कर धर दबोचा। वहीं, इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दीपक, गौरव व कपिल निवासी लुहारी शामिल हैं। तीनों से तमंचा बरामद हुआ है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।