फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह थाने से भागने के बाद सोनीपत पहुंच गया था। वहां से जाते हुए पुलिस ने उसे बूढ़पुर गांव के पास से पकड़ लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
रमाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा संदीप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। आरोपी शनिवार रात हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी संदीप को बूढ़पुर के पास से पकड़ लिया गया है। उनके अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह थाने से निकलने के बाद कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और वहां से ट्रेन में बैठकर अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंच गया। वहां से वह सोनीपत में अपनी रिश्तेदारी में यहां चला गया था। वहां दो दिन रहने के बाद घर आया था और यहां से सोमवार रात को वापस जाते हुए पुलिस ने उसे बूढ़पुर के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल किए गए थे लाइन हाजिर
इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ बड़ौत युवराज सिंह से जांच कराई थी। सीओ बड़ौत की जांच में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र व थाना मुंशी हेड कांस्टेबल हारुन की लापरवाही सामने आई। जिस पर एसपी ने दोनों को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें