बागपत। पिता-पुत्र के खाते से धोखाधड़ी से 18 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि बीती 26 अगस्त को गाजियाबाद निवासी कृष्ण कुमार ने तहरीर देकर गांगनौली निवासी नवाब सिंह व जिला सहकारी बैंक शाखा दोघट के मैनेजर पर पिता बचन सिंह व भाई के खाते से धोखाधड़ी से 18 लाख रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच के बाद बुधवार को गांगनौली निवासी आरोपी नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।