दो बहनों को परेशान करने वाला गिरफ्तार
बड़ौत। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मेरठ में एमबीबीएस और एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं दो सगी बहनों को अश्लील मेसेज भेजकर ब्लैकमेल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है।
नगर की दो सगी बहनें मेरठ के एक कॉलेज से एमबीबीएस और एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी थी कि उनके पड़ोस में रहने वाला मेरठ निवासी एक युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनको अश्लील मेसेज डालकर उन्हें परेशान कर रहा है। मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने बुधवार रात्रि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।