बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की दौड़, बाधा रेस और प्री प्राइमरी ग्रुप की फ्रॉग रेस का आयोजन कराया।
जूनियर वर्ग बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में अक्षित प्रथम, शौर्यवीर द्वितीय व सनोवर तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में पूर्वी प्रथम, खुशी द्वितीय व सिया तीसरे स्थान पर रही। फिल द बकेट में गरिमा प्रथम, मानवी द्वितीय व गुंजन तृतीय स्थान पर रही।
बालक व बालिका वर्ग की बाधा रेस में अर्जुन व अंशी प्रथम, उज्जवल व चारु द्वितीय और अरहम व नैना तीसरे स्थान पर रहे। प्री प्राइमरी ग्रुप में फ्रॉग रेस में सार्थक व अंशिका प्रथम, आयांश व अनन्या द्वितीय और आशीष व सोफिया तृतीय स्थान पर रहे।
बॉल रेस में समद व जिया प्रथम, अरहान व अवनी द्वितीय और इसराज व प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में अंजलि प्रथम, आरुष व नमरा द्वितीय और शिवांश तृतीय स्थान पर रहा। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल, प्रधानाचार्य अमित चौहान, संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा, नीरज, गौरव, संध्या, सानिया, नीलू, सोनिया, टीना, क्षमा, सरिता, रितेश, बबीता, हूमेरा, पुष्पा, शिल्पी मौजूद रहे।