फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राज्य शिक्षक और मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों को अपने अभिलेखों के साथ 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार और मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 अगस्त तक परिषद् की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों के आवेदन के उपरांत 20 अगस्त तक जिला स्तरीय समिति आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद मंडलीय समिति को उपलब्ध कराएगी। 21 से 25 अगस्त तक मंडलीय समिति आवेदन की पुन: जांच कर शिक्षकों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को प्रेषित करेगी। 26 से 30 अगस्त तक राज्य स्तरीय समिति शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया करेंगी। राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षकों को अपने सभी दस्तावेज और उत्कृष्ट कार्यों की पांच मिनट की वीडियो परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
जिला स्तर से राज्य चयन समिति को शिक्षक के चरित्र सत्यापन व सामान्य ख्याति का प्रमाणपत्र और आपराधिक पृष्ट भूमि के संबंध में अधिसूचना इकाई से जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य चयन समिति की ओर से निर्धारित मापदंड के आधार पर अंकों का निर्धारण कर शिक्षकों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें