बागपत। डीएम राज कमल यादव ने बताया कि वर्ष 2022-23 में ख्याति प्राप्त अलग विधाओं एवं कार्य क्षेत्र (कला व संस्कृति, विज्ञान व प्रौद्योगिकी) में नए आयाम स्थापित करने वालों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आवेदनकर्ता 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कला/नाट्य विधा/फिल्म, मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल के क्षेत्र में योगदान करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित कलाकार को 11 लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र/मोमेन्टो देकर सम्मानित किया जाएगा। आवेदनकर्ता 12 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।