फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील आई काम, घरों में हुई खुदा की इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस धार्मिक स्थलों के आसपास पूरी तरह सक्रिय रही। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने धर्म गुरुओं से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मस्जिदों को बंद किया जाए और कोई भी भीड़ का माहौल न बनने दें। शहर काजी हबीबुर्रमान ने भी समाज के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसका असर दिखा। जिले भर में मस्जिद बंद रही और लोगाें ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी। धर्म गुरुओं के सहयोग से पुलिस ने जिले में करीब 350 मस्जिदों पर नोटिस चस्पा किए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की। इक्का दुक्का लोग पहुंचे तो पुलिस के समझाने पर वापस चले गए।
विज्ञापन

जहां जरूरत पड़ी पहुंची पुलिस
बागपत। नगर की एक मीनार मस्जिद के पास कुछ लोग पहुंचे। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने लोगों के बीच पहुंचकर समझाया। इसके बाद लोग अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें